फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: देहरा और आसपास क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रही ठप, लोग परेशान

Wed, 23 Jul 2025 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा के साथ नादौन, दैहण, कांगण और मट्टनसिद्ध 132 केवी ट्रांसमिशन से विद्युत आपूर्ति ठप रही। रविवार और सोमवार रात विद्युत कट करीब दो घंटे से लेकर चार घंटे तक रहे। स्थानीय निवासी रमेश चंद, राजीव कुमार, परीक्षित सिंह, संजीव कुमार, पंकज और अविनाश आदि ने बताया कि सोमवार शाम 7:30 बजे बिजली चली गई। रात करीब 12:30 बजे बिजली आई। इस बारे में 132केवी ट्रांसमिशन के एसडीओ करण गुलेरिया का कहना है कि उन्हें शिमला कार्यालय से संदेश मिला था। बरसात में नाथपा झाकड़ी जलविद्युत परियोजना में भारी सिल्ट आने के बाद विद्युत उत्पादन में समस्या आ रही है। इसका असर देहरा उपमंडल सहित सैकड़ों गावों में देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में विद्युत कट लग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें