फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: इंदौरा में 28 टीबी चैंपियनों को दिया प्रशिक्षण

Wed, 23 Jul 2025 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। टीबी की बीमारी के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करने और इसके प्रति जागरूकता फैलाने में टीबी चैंपियन अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य खंड इंदौरा में टीबी चैंपियनों के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में विभिन्न हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों से आए 28 टीबी चैंपियनों को प्रशिक्षण प्रदान किया, जिनका उद्देश्य समुदाय में टीबी उन्मूलन के लिए जागरूकता फैलाना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर द्वारा नेशनल हेल्थ मिशन के अंतर्गत संचालित इंपैक्ट इंडिया प्रोजेक्ट के तहत आयोजित किया। प्रशिक्षण सत्र का नेतृत्व वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर के डिस्ट्रिक्ट लीड विश्व बंधु, कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर नितेश ने किया। दोनों ने टीबी से ठीक हो चुके प्रतिभागियों को उनके अनुभवों के माध्यम से समुदाय में जागरूकता फैलाने और प्रभावी टीबी चैंपियन बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर ब्लॉक फतेहपुर की एसएमओ डॉ. वरुण सिंह, विशाल शर्मा और एसटीएस इंदौरा मोनिका शर्मा ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की और प्रतिभागियों को मार्गदर्शन एवं उत्साह प्रदान किया। टीबी चैंपियनों को समुदाय में टीबी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने, लोगों को समय पर उपचार के लिए प्रेरित करने और एक टीबी मुक्त समाज के निर्माण में सहयोगी बनने के लिए तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें