फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: विद्युत कर्मियों को सीपीआर का दिया प्रशिक्षण

Tue, 06 Oct 2026 01:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
पुराना कांगड़ा में विद्युत बोर्ड कर्मियों को सीपीआर के टिप्स देती एसएमओ डा. अल्पना कायस्था। स्र
विज्ञापन
कांगड़ा। विद्युत उपमंडल नंबर दो पुराना कांगड़ा में जनसंपर्क, विद्युत सुरक्षा उपायों और सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) के संबंध में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता आदर्श कुमार भारद्वाज ने की। सेमिनार में एसएमओ डॉ. अल्पना कायस्था ने फील्ड तकनीकी कर्मचारियों और उपभोक्ताओं को आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक उपचार देने व सीपीआर की प्रक्रिया का मॉक ड्रिल के माध्यम से व्यावहारिक प्रदर्शन किया। इस दौरान कांगड़ा, पुराना कांगड़ा और रानीताल उपमंडलों के तकनीकी कर्मचारियों व उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनकर कई मामलों का मौके पर निपटारा किया गया। कार्यक्रम में एसडीओ सचिता भरमौर, पुलकित दीक्षित, आदित्य सूद और सेवानिवृत्त एसडीओ चंद्रभूषण मिश्रा भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें