फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: विद्युत बोर्ड पेंशनरों ने मांगा बकाया एरियर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (कांगड़ा)। विद्युत बोर्ड पेंशनर्स फोरम हिमाचल प्रदेश इकाई फतेहपुर ने बकाया एरियर, ग्रेच्युटी और लीव एनकैशमेंट का भुगतान जल्द जारी करने की मांग की है। इकाई अध्यक्ष मोहिंद्र सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को निजी पैलेस में बैठक हुई। इसमें फतेहपुर क्षेत्र के 82 पेंशनरों ने भाग लिया।
विज्ञापन


पेंशनरों ने हाल ही में जारी पेंशन एरियर और महंगाई भत्ते के भुगतान के लिए बोर्ड प्रबंधन का आभार जताया। उन्होंने नए वेतनमान के अनुसार देय ग्रेच्युटी और लीव एनकैशमेंट का भुगतान जारी करने को कहा। बैठक की शुरुआत में विद्युत बोर्ड पेंशनर्स फोरम हिमाचल प्रदेश के राज्य महासचिव चंद्र सिंह मंडयाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
बैठक में इकाई सचिव कुलजीवन डोगरा ने मंच का संचालन किया। वहीं कुलजीवन डोगरा, राम लाल, बीर सिंह ठाकुर और मोहिंद्र सिंह ने अपने विचार रखे। इस मौके पर सुरेश चंद, हरबंस सिंह, कर्म सिंह, गुरदेव पठानिया, कुलदीप सिंह, जालम सिंह, तिलक राज और किशोरी लाल सहित अन्य पेंशनर भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें