फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मांगें पूरी न होने से विद्युत बोर्ड पेंशनरों में आक्रोश

Thu, 13 Feb 2025 08:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
पालमपुर में विद्युत बोर्ड पेंशनर्स फोरम की बैठक में सदस्य। स्त्रोत: संघ
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। विद्युत बोर्ड पेंशनर्स फोरम की बैठक पालमपुर में संस्थापक अध्यक्ष एसएल भाटिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 122 पेंशन धारकों ने भाग लिया। बैठक में विभिन्न पेंशनधारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर चिंता जताई। प्रमुख रूप से ग्रेच्युटी, लीव इनकेचमेंट, और संशोधित वेतन का बकाया कई वर्षों से न मिलने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई।
विज्ञापन

बैठक में धर्म चंद, बीआर राणा, सतीश परमार, पवन सरोत्री, ओमप्रकाश शर्मा (जिला उपप्रधान), अमर सिंह, आरके पठानिया, बीडी मिश्रा कार्यकारी अध्यक्ष, संतोष सरोत्री सचिव और अमर नाथ सेठी प्रदेश उपाध्यक्ष ने अपने विचार रखे और पेंशनरों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।
बैठक में धर्माणी सब कमेटी के सुधारीकरण के सुझावों का भी विरोध किया गया। इसके परिणाम स्वरूप प्रदेश लेवल पर संयुक्त संघर्ष मोर्चा का गठन किया गया। इसमें पेंशनर्स फोरम के प्रदेश नेतृत्व में एएस गुप्ता, सेवानिवृत्त मेंबर ऑफ बोर्ड प्रबंधन चंद्र सिंह मंडियाल महासचिव को शामिल किया गया है। यह जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रेस सचिव अमर नाथ सेठी ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें