फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम ने मांगे वित्तीय लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम जवाली की मासिक बैठक मैरा में यूनिट प्रधान राम लुभाया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में फोरम के अधिकारियों ने विद्युत बोर्ड प्रबंधक वर्ग पर पेंशनरों को वित्तीय लाभ देने में अनावश्यक देरी करने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर फोरम ने हिमाचल सरकार और प्रबंधक वर्ग के खिलाफ रोष वक्त किया और शीघ्र सभी वित्तीय लाभों को जारी करने की मांग की। इस अवसर पर विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम के राज्य उपाध्यक्ष पवन मोहल ने कहा कि दो वर्ष का लंबा अरसा बीत जाने के बाद भी आज दिन तक मार्च 2024 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लीव इनकैशमेंट और ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं किया गया जबकि 2016 से 2022 की अवधि के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों को रिवाइज लीव इनकैशमेंट और ग्रेच्युटी का भुगतान कर दिया गया है। वहीं 70 और 75 वर्ष आयु के पेंशनरों की बकाया राशि अभी तक लंबित पड़ी हुई है। 50 हजार रुपये की संशोधित वेतनमान की बकाया राशि की पहली किस्त की अदायगी न करने और 20 फीसदी रिवाइज ग्रेच्युटी का भुगतान न करने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। मोहल का कहना है कि इन सभी वित्तीय मांगों को लेकर विद्युत बोर्ड प्रबंधक वर्ग को पत्र लिखा है लेकिन आज दिन तक प्रबंधक वर्ग ने फोरम को वार्ता के लिए नहीं बुलाया। उन्होंने कहा कि 17 दिसंबर से पहले यदि विद्युत बोर्ड प्रबंधक वर्ग वार्ता के लिए नहीं बुलाता है तो 17 दिसंबर को जिला कांगड़ा में होने वाले राज्यस्तरीय पेंशनर दिवस के दिन बड़े आंदोलन का एलान किया जाएगा। बैठक को इंजीनियर सुखदेव धीमान, जिला कार्यकारिणी सदस्य देवराज रनौत, सचिव रमेश चौधरी, चैन सिंह पठानिया, अजय धीमान, कृष्ण धीमान, केवल राणा, गणेश चौधरी और कर्म सिंह मिन्हास ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें