फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सन्यव सेना में बने वेटरनरी डॉक्टर

विज्ञापन
डॉ. सन्यव शर्मा।
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा के साथ लगते गांव समलोटी के डॉ. सन्यव शर्मा का भारतीय सेना में बतौर वेटरनरी डॉक्टर (कैप्टन रैंक के रूप में) चयन हुआ है। सन्यव ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई नगरोटा बगवां के ग्रीनफील्ड स्कूल में की। उसके बाद राजकीय वेटरनरी कॉलेज पालमपुर में पशु चिकित्सा के रूप में पढ़ाई करने के बाद अब वह भारतीय सेना में अपनी सेवाएं देंगे। सन्यव के पिता अरविंद किशोर, दादा राम प्रकाश शर्मा और परदादा सरन दास भी भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सन्यव शर्मा का चयन वेटरनरी डॉक्टर के रूप में भोपाल सेंटर में हुआ है। वह भारतीय सेना में 17 दिसंबर 2025 को अपनी ज्वाइनिंग देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें