फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: रैन बसेरा भवन में शिफ्ट हुए विद्युत बोर्ड के दफ्तर

Tue, 28 Oct 2025 05:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। शहर के बीचोंबीच स्थित विद्युत बोर्ड के उपमंडल और मंडल कार्यालय को अब स्थायी रूप से बनखंडी रोड पर स्थानांतरित कर दिया गया है। यह कार्यालय पहले तहसील चौक के समीप संचालित होता था।
विज्ञापन

पुराने स्थल पर संयुक्त कार्यालय भवन का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने वाला है, जिसके चलते यह बदलाव किया गया है। सहायक अभियंता श्री शांति भूषण ने कहा कि कार्यालय को अस्थायी रूप से शिफ्ट किया गया है। उपभोक्ता बिजली के बिल भुगतान, नए कनेक्शन, शिकायत दर्ज कराने या अन्य किसी भी कार्य के लिए अब बनखंडी रोड स्थित रैन बसेरा भवन पर ही संपर्क करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें