फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बिजली बोर्ड पर अनदेखी का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली बोर्ड पर अनदेखी का लगाया आरोप
विज्ञापन

कहा-सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हित से किया खिलवाड़
संवाद न्यूज एजेंसी
पालमपुर (कांगड़ा)। विद्युत पेंशनर्स फोरम पालमपुर की बैठक संस्थापक अध्यक्ष एसएल भाटिया और कार्यकारी अध्यक्ष बीडी मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन जिला प्रेस सचिव अमर नाथ सेठी ने किया। बैठक में ज्वलंत मांगों और प्रबंधक वर्ग के ढुलमुल नकारात्मक रवैया से भी अवगत करवाया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, लेखाकार पवन शरोत्री, धर्म चंद आदि ने कहा कि हिमाचल सरकार ने अपने कर्मचारियों को आर्थिक तंगहाली के बावजूद समय अवधि आयु के अनुसार 15, 18, 25-35 प्रतिशत महंगाई भत्ते की चार प्रतिशत किस्त का भी भुगतान कर दिया है लेकिन बिजली बोर्ड ने सरकार के आदेशों को अनदेखा करके वृद्ध सेवानिवृत्त कर्मचारियों अधिकारियों के हितों से खिलवाड़ किया है। वक्ताओं ने रोष व्यक्त किया कि बोर्ड प्रबंधन फिजूल खर्ची कर रहा है जिससे सरकार बेखबर है। ये लोग सरकार को भी गुमराह करने में कामयाब हो रहे हैं। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करके केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया कि या तो प्रचंड संघर्ष किया जाए या फिर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाए। कोर्ट से सेवानिवृत्त वर्ग की सेवानिवृत्ति पर मिलने वाले बकाया को छह प्रतिशत ब्याज के साथ अदा करने के आदेश की मांग सामूहिक तौर पर की जाए जिसकी जिम्मेदारी बोर्ड प्रबंधक पर होगी। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को यह मालूम है कि सरकार किस स्थिति से गुजर रही है और सरकार के आदेशों को मान कर सहयोग करना चाहती है। लेकिन कुछ अधिकारी भाजपा के हाथों का खिलौना बन कर सरकार की छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। फोरम ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू से आग्रह किया है कि समय रहते नहीं जागे तो पछताना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें