फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बिजली संशोधन बिल का 12 को होगा विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का तालाब(कांगड़ा)। विद्युत पेंशनर फोरम जवाली इकाई की बैठक शनिवार को निजी पैलेस में इकाई प्रधान राम लुभाया की अध्यक्षता में हुई। इसमें केंद्र सरकार की ओर से बिजली संशोधन बिल 2025 के विरोध में बिजली बोर्ड की ज्वाइंट एक्शन कमेटी की ओर से बिजली कर्मचारियों से 12 फरवरी को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल के समर्थन को लेकर चर्चा की गई। साथ ही विद्युत मंडल जवाली के मुख्य द्वार पर 12 फरवरी को होने वाले विरोध प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इस अवसर पर फोरम के राज्य उपाध्यक्ष पवन मोहल ने कहा कि पेंशनरों को उनके हक की अदायगी न होने से वे अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे हैं। पेंशनरों की मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला कांगड़ा फोरम के सदस्य महेंद्र सिंह ठाकुर, यूनिट सचिव बालकृष्ण चौधरी, संयुक्त सचिव ई. सुखदेव धीमान, इकाई वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष केवल राणा सहित अन्य ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें