फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: देहरा में 16 करोड़ रुपये से भूमिगत होंगे बिजली के तार

Mon, 09 Sep 2024 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड देहरा शहर में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। शहर में बिजली के तारों को भूमिगत (जमीन के अंदर) किए जाने का प्रोजेक्ट तैयार करके टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। तकरीबन 16 करोड़ रुपये इस कार्य में खर्च किए जाएंगे। प्रदेश के बड़े शहरों की तर्ज पर शहर को तारों और पोल के जंजाल से मुक्त किए जाने का योजना है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बिजली की तारों को जमीन के अंदर करने का सबसे बड़ा फायदा यह होगा बिजली चोरी पर पूरी तरह से लगाम कसी जा सकेगी। अंडर ग्राउंड केबल होगी तो बिजली चोरी करना संभव नहीं होगा। इसके अलावा बगैर चोरी होने वाला लाइन लॉस भी नहीं हो सकेगा। शहर अंडर ग्राउंड केबल करने का कार्य चार फेज में पूरा होगा। इसमें से हिप्र विद्युत मंडल कार्यालय देहरा ने तीन फेज के कार्य को के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर रखी है। तीन फेज के कार्य पर 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। फेज चार की टेंडर प्रक्रिया बाद में पूरी की जाएगी। शहर में करीब कई किलोमीटर बिजली के तारों का जाल बिछा है। तीन फेज में करीब 6.23 किमी लंबी अंडर ग्राउंड 11 केवी एचटी और 2.1 किमी एलटी केबल लाइन डाली जाएगी।
उधर, इस बारे विद्युत बोर्ड मंडल देहरा के एक्सईएन बलेश शर्मा का कहना है कि देहरा में करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से बिजली के तारों को अंडरग्राउंड किया जाएगा। यह कार्य 4 फेज में पूरा होगा। तीन फेज के लिए 10 करोड़ रुपये के टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- क्या होंगे फायदे
1. दूर होगी लो वोल्टेज की समस्या
2. केबलिंग से बिजली की चोरी रुकेगी
3. बिजली का लाइन लॉस खत्म होगा
4. खुली तार हटने से करंट लगने का खतरा नहीं होगा
5. आंधी-तूफान और बारिश में पावर कट से निजात मिलेगी
- क्या होंगे नुकसान
1. भूमिगत केबल की लागत ओवरहेड लाइनों की तुलना में ज्यादा होती है
2. खराबी आने की स्थिति में तारों को ढूंढना और मरम्मत करना मुश्किल होता है।
3. इनकी केबल की मरम्मत करने की लागत अधिक रहती है।
4. भूमिगत केबल की क्षमता अधिक होने के कारण स्विच करने पर ओवर वोल्टेज की समस्या आ सकती है।
5. केबल के जुड़ी मरम्मत और जांच के लिए सड़क के किनारों की खोदने की जरूरत होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें