शाहपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना शाहपुर के तहत एक व्यक्ति की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मदन लाल (48) निवासी हारचक्कियां ने घर में कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया।
इसके बाद परिजन उसे राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल टांडा ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी शाहपुर हेमराज शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।