फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Tue, 04 Aug 2026 08:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। उपमंडल के तहत अंब-पठियार नादौन मार्ग पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा बीते रोज देर शाम उस समय पेश आया जब जीजल (अधवानी) निवासी सीता राम पुत्र सुकूं राम पैदल अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन उन्हें जोरदार टक्कर मारकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

घटना के बाद सड़क से गुजर रहे एक ट्राला चालक ने स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले को लेकर बलवंत नामक व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस थाना ज्वालामुखी में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरपी जसवाल ने कहा कि यह पूरी तरह से हिट-एंड-रन का मामला है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अज्ञात वाहन चालक का पता लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें