धर्मशाला। कांगड़ा जिले में शराब ठेकों की नीलामी में अब तक उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिल पाई है। पांचवीं ऑनलाइन नीलामी में भी शराब की आठ यूनिट नहीं बिक पाई हैं। इन बची हुई यूनिटों की नीलामी अब 19 मार्च को होने वाली छठी नीलामी में की जाएगी।
जिले में कुल 31 यूनिट के तहत 348 शराब ठेके हैं, जिनकी नीलामी की प्रक्रिया चली हुई है। मंगलवार को हुई ऑक्शन में केवल दो यूनिट बिक पाई हैं। आबकारी विभाग का लक्ष्य था कि शराब ठेकों से 284 करोड़ रुपये की कमाई की जाए और अब तक 223 करोड़ रुपये की आय हो चुकी है। विभाग उम्मीद कर रहा है कि छठी ऑक्शन के बाद शेष 61 करोड़ रुपये की कमाई का लक्ष्य भी पूरा कर लिया जाएगा।
आबकारी एवं कराधान विभाग के आयुक्त प्रेम सिंह कैथ ने अब तक की प्रक्रिया ने यह साबित कर दिया है कि शराब ठेकों की नीलामी में चुनौतियां बनी हुई हैं, लेकिन विभाग आश्वस्त है कि अगले चरण में सब कुछ सही दिशा में चलेगा और वित्तीय लक्ष्य भी पूरा हो जाएगा।