धर्मशाला। पुलिस थाना मैक्लोडगंज के अंतर्गत क्षेत्र में स्थित ढाबे से देसी शराब की आठ बोतलें बरामद की हैं। पुलिस टीम ने ढाबा संचालक ऋषि कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि संबंधित पुलिस थाना की टीम को सूचना मिली थी कि ढाबे में शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ढाबे की तलाशी के दौरान बेंच के नीचे रखी गत्ते की पेटी से अवैध रूप से शराब की बोतलें बरामद की। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। संवाद