फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला कॉलेज में 818 विद्यार्थियों ने दी छठे सेमेस्टर की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। छठे सेमेस्टर की वार्षिक परीक्षा देने के लिए डिग्री कॉलेज धर्मशाला में 818 विद्यार्थी पहुंचे। सुबह के सत्र में 643 और सायंकालीन सत्र में 175 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। कॉलेज प्रबंधन ने कोरोना महामारी के चलते सोशल डिस्टेंसिंग सहित सैनिटाइजेशन का पूरा ध्यान रखा।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि सोमवार को धर्मशाला कॉलेज में दो सत्रों में छठे सेमेस्टर की वार्षिक परीक्षा आयोजित हुई। सुबह के सत्र में 643 और सायंकालीन सत्र में 175 छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि परीक्षा से पहले सभी कमरों को सैनिटाइज करवाया गया। कॉलेज प्रबंधन ने ऐसी व्यवस्था की थी कि परीक्षार्थी छात्रों के बीच कम से कम दो मीटर की दूरी हो। इसके अलावा कॉलेज कैंपस को भी पूरी तरह से सैनिटाइज करवाया गया था। परीक्षा देने वाले छात्रों को मास्क पहनने के निर्देश दिए गए थे, इसका छात्रों ने पूरी तरह से पालन किया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को कॉलेज में करीब 200 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
इनसेट
ऑनलाइन देख सकेंगे सिटिंग प्लान
कॉलेज प्राचार्य डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि धर्मशाला कॉलेज में परीक्षा के दौरान छात्रों के सिटिंग प्लान को ऑनलाइन किया गया है। इसके चलते छात्र घर बैठे अपने सिटिंग प्लान को देख सकते हैं, इसके चलते उन्हें कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर अपने परीक्षा हालों को तलाशने से निजात मिलेगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा का सिटिंग प्लान कॉलेज की वेबसाइट पर डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें