फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दुबई के कारोबारी करवाएंगे चामुंडा मंदिर का शृंगार

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल के देवी-देवताओं के प्रति लोगों की अटूट आस्था है। माता के प्रति गहरी आस्था रखने वाला दुबई का प्रसिद्ध कारोबारी चामुंडा मंदिर का सौंदर्यीकरण करवाने को आगे आया है। यह कारोबारी माता के मंदिर में विभिन्न विकास कार्यों पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च करेगा। मंदिर में सोना और चांदी जैसी कीमती धातुओं का कार्य भी कारोबारी करवाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए कारोबारी ने जिला प्रशासन एवं मंदिर न्यास से अनुमति मांगी है। कारोबारी की ओर से प्रस्ताव आने पर मंदिर ट्रस्ट ने बुधवार को एक बैठक एसडीएम धर्मशाला संजीव कुमार भोट की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दुबई के कारोबारी की ओर से मंदिर में विकास कार्यों के लिए आए प्रस्ताव पर चर्चा की गई। जिस पर मंदिर ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने अपनी सहमति प्रदान की। सहमति मिलने के बाद अब कारोबारी मंदिर में विकास कार्य करवा सकेगा। बता दें कि चामुंडा माता मंदिर में पिछले दो साल से विकास के कार्य चल रहे हैं लेकिन बजट की कमी के कारण विकास कार्य धीमे पड़े हुए हैं। अब दुबई के कारोबारी की ओर से मिलने वाली सहयोग राशि से जल्द ही सारे विकास कार्य जल्द पूरा होने की संभावना है। उधर, एसडीएम धर्मशाला संजीव कुमार भोट ने कहा कि दुबई के एक कारोबारी ने माता चामुंडा मंदिर में विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव भेजा है। जिस पर मंदिर ट्रस्ट की बैठक में मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें