फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कबाड़ के काम की आड़ में नशा बेचने के खेल का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 07 May 2026 05:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। पुलिस जिला कांगड़ा की विशेष (सीआईए) टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए बुधवार सुबह बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने थाना कांगड़ा के अंतर्गत तरसूह निवासी शेरू राम को उसके घर से ही गिरफ्तार किया है। आरोपी कबाड़ के व्यवसाय की आड़ में लंबे समय से चिट्टा (हेरोइन) की तस्करी कर रहा था।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने शेरू राम के घर पर दबिश दी तो उसने भागने का प्रयास किया लेकिन उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। घर की तलाशी के दौरान मंदिर के बाहर और एक बेड से 12.18 ग्राम चिट्टा, 14 नशीले कैप्सूल और 42,150 रुपये की नकदी बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
सीआईए टीम लंबे समय से शेरू की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। कांगड़ा पुलिस के लिए यह गिरफ्तारी एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि हाल ही में पवन, रौली, निक्का और मामू जैसे बड़े नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजने के बाद शेरू का पकड़ा जाना नेटवर्क पर एक और करारी चोट है। ये तस्कर शहर के युवाओं को नशे का आदी बनाकर अवैध रूप से संपत्ति जुटा रहे थे।
विज्ञापन

एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गहन छानबीन शुरू कर दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस अब नशा तस्करों पर दोहरा प्रहार कर रही है। इसमें न केवल आरोपी की गिरफ्तारी की जा रही है, बल्कि उनकी चल-अचल संपत्ति को भी जब्त करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें