फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नशा तस्कर की 14 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज

Thu, 07 May 2026 01:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
-देहरा पुलिस ने नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत की कार्रवाई
विज्ञापन

-एक अन्य मामले में पुलिस 24 लाख की संपत्ति कर चुकी है फ्रीज
-
संवाद न्यूज एजेंसी
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। नशा तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए देहरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने वित्तीय जांच के तहत एक आरोपी की करीब 14 लाख रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति फ्रीज कर दी है। यह कार्रवाई नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत की गई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी शरीफ दीन (47) निवासी गांव बलाहर, तहसील खुंडियां के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से अर्जित धन से संपत्ति बनाई थी। इसके तहत निर्माणाधीन मकान (करीब 14.09 लाख रुपये) और संबंधित भूमि को फ्रीज किया गया है। सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली के आदेश पर एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68F(2) के तहत यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भी एक अन्य मामले में पुलिस 24 लाख की संपत्ति फ्रीज कर चुकी है। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि आरोपी पहले भी चार मामलों में संलिप्त रहा है जिनमें अलग-अलग समय पर चरस बरामद हुई थी। भविष्य में भी नशा तस्करों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध कमाई से अर्जित संपत्ति को जब्त कर कानून का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें