फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: निवारक हिरासत में भेजा नशा तस्करी का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। पुलिस जिला देहरा ने पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एक आदतन नशा तस्कर के आरोपी को हिरासत में लेकर तीन माह के लिए निवारक हिरासत में भेजा है। आरोपी की पहचान राजकुमार (54) निवासी गुरनवाड़ तहसील डाडासीबा के रूप में हुई है। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट में दो बार गिरफ्तार किया था और जमानत पर बाहर आने पर यह दोबारा नशा कारोबार में सक्रिय था। पुलिस मुख्यालय से मंजूरी मिलते ही थाना डाडासीबा की विशेष टीमों ने विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस के मुताबिक अब तक इस कानून के तहत कुल पांच बड़े नशा तस्करी के आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा चुका है। इससे पहले शरीफ मोहम्मद (47) चरस तस्करी के चार मामलों में संलिप्त था। पंकज कुमार (35) चिट्टा तस्करी के चार मामलों में संलिप्त था। अविनाश कुमार (36) अंतरराज्यीय चरस तस्करी का मास्टरमाइंड था। इसके अलावा अशोक कुमार (54) चरस तस्करी के पांच मामलों में संलिप्त था, इनको जेल भेजा जा चुका है। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने कहा कि नशे का धंधा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें