फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सड़क की मरम्मत के बाद वाहन चालकों ने ली राहत की सांस

Thu, 12 Jun 2025 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
धर्मशाला के रेडक्रास चौक पर उखड़ी कोबल टाइल की जगह डाली कंकरीट। संवाद
विज्ञापन
धर्मशाला। लोक निर्माण विभाग की ओर से धर्मशाला बिजली बोर्ड के कार्यालय के पास उखड़ी सड़क की मरम्मत कर दी है। सड़क के उखड़ने के कारण पिछले तीन माह से दोपहिया वाहनों सहित अन्य वाहनों के लिए खतरा बना हुआ था। जहां पर सड़की उखड़ी हुई है उस स्थल से विभाग के मुख्य अभियंता और अधिशासी अभियंता कार्यालय की दूरी मात्र 100 मीटर से भी कम है। पिछले कई दिनों से विभाग अनजान बना हुआ था। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद अब विभाग की ओर से सड़क की मरम्मत कर दी है। इसके बाद अब वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन




धर्मशाला की सड़कों पर पड़े गड्ढों की जानकारी मिली है। सड़कें स्मार्ट सिटी की ओर से उखाड़ी गई थीं। जिन्हें अब लोक निर्माण विभाग की ओर से भरा जा रहा है।
विज्ञापन

- दिनेश शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग धर्मशाला मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें