फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बीरता में ट्रांसपोर्ट कंपनी के बाहर ट्रक में मृत मिला चालक

Tue, 23 Apr 2024 05:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। कांगड़ा के साथ लगते बीरता गांव में स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी गोदाम के बाहर ट्रक में चालक मृत पाया गया। ट्रक के भीतर शव को देखकर हड़कंप मच गया। लोगों और अन्य चालकों ने मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को टांडा मेडिकल कॉलेज भेज आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बीरता ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक कुश ग्रोवर ने बताया कि रविवार देर रात करीब तीन बजे ट्रक ड्राइवर उनकी ट्रांसपोर्ट में ट्रक लेकर आया। इसके बाद सुबह रोजाना की तरह बाकी ट्रक चालकों के साथ इस ट्रक ड्राइवर को भी ट्रक से माल उतराने के लिए आवाज लगाई गई, लेकिन ट्रक के भीतर से किसी भी तरह की कोई हलचल नहीं हुई। ऐसे में उन्होंने ट्रक की खिड़की को खोलकर देखा तो उसके भीतर ट्रक चालक मृत पड़ा हुआ था। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत कांगड़ा पुलिस को दी। कांगड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रक ड्राइवर के मालिक और उसके परिवार वालों को सूचना दे दी गई।

मृतक की पहचान 45 वर्षीय गोवर्धन सिंह निवासी नागिनी, नूरपुर के तौर पर हुई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकित शर्मा, डीएसपी, कांगड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें