देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। गर्मी का मौसम शुरू होते ही पानी की किल्लत होने लगी है। जल शक्ति विभाग ने कुछ क्षेत्रों में एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति करने का फैसला किया है। जल शक्ति विभाग के सुनहेत स्थित उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत दयाल, सुनहेत, लोअर सुनहेत, नलेटी, हार और धजाग में यह व्यवस्था शुक्रवार से लागू होने जा रही है।
यह व्यवस्था हार पुखर पेयजल योजना पर निर्भर क्षेत्रों के लिए की है। विभाग के सहायक अभियंता दीपक शर्मा के अनुसार इस समय प्राकृतिक स्रोतों से जरूरत से कहीं कम पानी मिल रहा है। वर्षा होने पर स्रोत रिचार्ज हो जाएंगे, इसके बाद स्थिति में सुधार आ पाएगा।