फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दाड़ी और बड़ोल में ड्रेनेज व्यवस्था ध्वस्त, सड़क पर बहा नाली का पानी

Thu, 30 Jul 2026 08:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
धर्मशाला के बड़ोल में आधी रात को बारिश के दौरान सड़क पर बहता पानी। अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मशाला। नगर निगम की बैठकों में भले ही हर बार मानसून की तैयारियों और जल निकासी की बेहतर व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर सच्चाई इसके ठीक उलट है। मंगलवार रात को हुई बारिश ने नगर निगम की ड्रेनेज व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। बड़ोल और दाड़ी में बारिश का पानी नालियों से ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहता नजर आया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अर्जुन, राहुल, राकेश और अमित का कहना है कि बरसात से पहले नालियों की समुचित सफाई और मरम्मत नहीं की गई। मंगलवार रात को बारिश के दौरान वार्ड बड़ोल में मुख्य सड़क पर केसीसी बैंक के सामने और दाड़ी क्षेत्र में जल भराव हो गया। बारिश के पानी का बहाव इतना तेज था कि सड़क किनारे बनी निकासी नालियां इसे संभाल नहीं सकीं और सारा पानी उफान मारकर सड़कों पर आ गया।
उन्होंने कहा कि पानी कई दुकानों के भीतर भी घुस गया, जिससे दुकानदारों के सामान को नुकसान पहुंचा है। यह समस्या केवल बड़ोल और दाड़ी तक सीमित नहीं है, बल्कि नगर निगम के लगभग हर वार्ड में ऐसे ही हालात बने हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी मानसून का करीब डेढ़ महीना बाकी है। यदि समय रहते निकासी व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


नगर निगम प्रशासन से बातचीत कर एक विशेष कमेटी के गठन का प्रयास किया जाएगा, ताकि इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जा सके। - हर्ष ओबेराय, पार्षद, दाड़ी
क्षेत्र का दौरा कर लोगों से बातचीत की गई है। पीडब्ल्यूडी के सहयोग से संकरी नालियों को चौड़ा और साफ करने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। -मीना देवी, पार्षद, बड़ोल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें