धर्मशाला। लायंस क्लब धर्मशाला की ओर टहऊ इंद्रुनाग के पास नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्ष्रेत्रीय अस्पताल धर्मशाला के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. शैलेंद्र मिन्हास ने मरीजों की जांच की। शिविर में डाॅ. शैलेंद्र ने 70 से अधिक मरीजों की जांच की। वहीं, इस दौरान मरीजों को निशुल्क दवाइयां और चश्मे भी भी दिए गए।
शिविर में जांच करते हुए कई मरीजों में मोतियाबिंद भी पाया गया। जिन्हें धर्मशाला अस्पताल में ऑपरेशन के लिए बुलाया गया। क्लब के अध्यक्ष प्रो. रामपाल चोपड़ा ने कहा कि क्लब समाज सेवा में काम करता है। इसके चलते विभिन्न कैंपों का आयोजन किया जाता है। इस दौरान लायंस क्लब के प्रदीप चौधरी, सुभाष वर्मा, महेंद्र धीमान, संतोष कटोच, सुरिंदर शास्त्री, डाॅ. केएस अत्री इंजीनियर राकेश सूद, इंजीनियर राजेश मली, रमेश कटोच उपस्थित रहे।