फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मलेशिया में शोध प्रस्तुत करेंगे डॉ. राकेश

Tue, 29 Jul 2025 07:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
डॉ. राकेश को बधाई देते कृषि विवि पालमपुर के कुलपति प्रो. नवीन कुमार। -स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के पशु चिकित्सा रोग विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. राकेश कुमार को यूनाइटेड किंगडम के ह्यूटन ट्रस्ट से प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय यात्रा अनुदान मिला है। वे इस अनुदान से अक्टूबर 2025 में मलेशिया में होने वाले 23वें विश्व पशु चिकित्सा पोल्ट्री संघ सम्मेलन में भाग लेकर अपना शोध प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

डॉ. राकेश पोल्ट्री में एस्चेरिचिया कोलाई और साल्मोनेला टाइफीम्यूरियम संक्रमणों के खिलाफ एंटीबायोटिक दवाओं के प्राकृतिक विकल्प के रूप में आर्टेमिसिया एनुआ (सेस्की) और सॉसरिया कॉस्टस (कुठ) की जड़ के अर्क के उपयोग पर काम कर रहे हैं। उनका शोध पर्यावरण-अनुकूल, किफायती और स्थानीय रूप से उपलब्ध हर्बल उपचारों से रोगाणुरोधी प्रतिरोध की वैश्विक चुनौती का समाधान खोजता है। कुलपति प्रो. नवीन कुमार ने इसे विश्वविद्यालय के लिए गर्व की उपलब्धि बताते हुए कहा कि डॉ. राकेश का कार्य भारत को स्थायी पशु चिकित्सा और जैव चिकित्सा विज्ञान में अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें