फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कांगड़ा के डॉ. ओमेश डब्लूएचओ की पर्यवेक्षी समिति में शामिल

विज्ञापन
डा. ओमेश भारती,
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। वरिष्ठ चिकित्सक और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. ओमेश भारती ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व देश का मान बढ़ाया है। उन्हें विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के मलेरिया एवं उपेक्षित उष्ण कटिबंधीय रोग विभाग की महत्वपूर्ण 18 सदस्यीय पर्यवेक्षी समिति में शामिल किया गया है। यह वैश्विक समिति दुनिया भर में चल रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा और उनकी प्रगति का आकलन करती है। डॉ. भारती इस समिति में उपेक्षित पशु जन्य रोगों के स्वतंत्र विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। डॉ. ओमेश भारती की इस उपलब्धि से अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की विशेषज्ञता को नई पहचान मिली है। उनके चयन की सूचना मिलते ही ज्वालामुखी क्षेत्र सहित पूरे जिले में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने डॉ. भारती को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें