फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई शाहपुर में 10 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक वर्कशॉप : केवल

Sat, 18 Apr 2026 07:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। विधायक केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां देने के लिए बड़ी घोषणा की है। आईटीआई शाहपुर में आयोजित समारोह के दौरान उन्होंने घोषणा की कि संस्थान में 10 करोड़ रुपये की लागत से एक नया अत्याधुनिक कार्यशाला (वर्कशॉप) भवन निर्मित किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले विधायक ने 43 लाख रुपये की लागत से बने ड्राफ्ट्समैन ट्रेड के नवनिर्मित प्रशिक्षण भवन का विधिवत लोकार्पण किया। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी सत्र से संस्थान में डेयरी टेक्नोलॉजी का नया कोर्स शुरू किया जा रहा है। साथ ही नेशनल हाईवे के किनारे 20 दुकानों के निर्माण की योजना को भी जल्द अमलीजामा पहनाया जाएगा, ताकि स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार को बढ़ावा मिल सके।
पठानिया ने नगर पंचायत शाहपुर के लिए 23.50 लाख रुपये की लागत वाली कूड़ा उठाने वाली दो गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि अब तक नगर पंचायत में 12.73 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्य करवाए जा चुके हैं। समारोह में प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले कर्मियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम गणेश ठाकुर, प्रधानाचार्य चैन सिंह, आईएमसी अध्यक्ष सुरजीत राणा, ओएसडी डॉ. सुनीत पठानिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें