फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: डॉ. अंशुल बोले- जोड़ों के दर्द को न करें नजरअंदाज

Mon, 11 May 2026 01:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। हिमालय मेडिकल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से पालमपुर में आर्थराइटिस एवं रूमेटोलॉजिकल बीमारियों के प्रति जागरूकता सेमिनार और रैली का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध रूमेटोलॉजिस्ट डॉ. अंशुल गोयल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विशेषज्ञों, मरीजों और युवाओं ने भाग लिया। डॉ. अंशुल गोयल ने बताया कि ऑटोइम्यून बीमारियों की समय पर पहचान और उपचार न होने से जीवन की गुणवत्ता गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती है। उन्होंने लोगों को जोड़ों में लगातार दर्द, सूजन, सुबह की अकड़न और अत्यधिक थकान जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी। उन्होंने जोर दिया कि नियमित जागरूकता और समय पर चिकित्सकीय परामर्श से विकलांगता जैसी गंभीर समस्याओं को रोका जा सकता है। रैली के माध्यम से भी लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें