धर्मशाला। कांगड़ा सेवियर संस्था ने रविवार को डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में 8 यूनिट रक्तदान किया। अस्पताल में रक्त की आवश्यकता को देखते हुए रक्त उपलब्ध करवाया। संस्था के मीडिया प्रभारी तरुण तलवाड़ ने 42वीं बार रक्तदान किया। संस्था के उपाध्यक्ष पवन गुप्ता भी मौजूद रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। रक्तदान करने वालों में तरुण तलवाड़, संजीव कुमार, सुरजीत, दिनेश कुमार, अमित कुमार, रक्षित कुमार और रमेश कुमार शामिल रहे। संस्था के सचिव मुनीष रिहालिया ने कहा कि संस्था 2009 से रक्तदान के साथ-साथ गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई में भी सहयोग कर रही है। ब्यूरो