फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नगरोटा बगवां के डॉ. अनीश अंगारिया सेना में बने कैप्टन

Mon, 11 May 2026 08:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
गदियाड़ा गांव के डॉ. अनीश अंगारिया परिजनों के साथ। -स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। उपमंडल नगरोटा बगवां के गदियाड़ा गांव के युवा डॉ. अनीश अंगारिया ने भारतीय सेना में कैप्टन बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका चयन सेना में चिकित्सक के रूप में हुआ है। वह अब मध्य प्रदेश के महू स्थित सैन्य अस्पताल में सेवाएं देंगे। अनीश की इस उपलब्धि से परिवार और पूरे विधानसभा क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

अनीश अंगारिया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट एडवर्ड स्कूल शिमला से प्राप्त की, जबकि उच्च शिक्षा चंडीगढ़ के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने पंडित जवाहर लाल नेहरू गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज चंबा से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। अनीश का कहना है कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और देश सेवा का जज्बा ही उन्हें इस मुकाम तक लेकर आया है।
अनीश के पिता त्रिलोक चौधरी ऊना में नेशनल इंश्योरेंस में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक के पद पर तैनात हैं, जबकि माता सरिता चौधरी शिक्षिका हैं। उनकी छोटी बहन रिद्धिमा बीडीएस की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. अनीश ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के मार्गदर्शन और शिक्षकों के सहयोग को दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने परिवार को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें