फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धर्मशाला में 722 यूनिट रक्त किया एकत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नवजीवन ट्रस्ट की ओर से चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बुधवार को धर्मशाला के नरवाणा में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 722 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इसके साथ ही धर्मशाला में आयोजित इस शिविर ने प्रदेश में पूर्व के 603 यूनिट रक्तदान के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया।
विज्ञापन

भीड़ और अव्यवस्था से बचने के लिए रक्तदाताओं के लिए अलग-अलग स्लॉट निर्धारित किए गए थे। इस अवसर पर भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि रक्तदान ऐसा पुनीत अभियान है जिसमें जाति, क्षेत्रवाद और इलाकावाद जैसी सभी सीमाएं समाप्त हो जाती हैं। सभी लोगों का रक्त समान होता है और रक्तदान के माध्यम से मानवता की सेवा की जा सकती है। इस अभियान में लोगों ने भारत माता के प्रति समर्पण और सेवा की भावना का परिचय दिया है।
सुधीर शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस मौके पर महापौर शमशेर सिंह नैहरिया, उपमहापौर प्रेरणा गुलेरिया, धर्मशाला पंचायत समिति अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, नवजीवन ट्रस्ट की अध्यक्ष शकुन, टांडा मेडिकल कॉलेज तथा भगवान बुद्ध चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य एवं कर्मचारी सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें