फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कांगड़ा में कुत्ते ने काटे 11 लोग, एंटी रेबीज के टीके लगाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। शहर के कॉलेज रोड पर एक कुत्ते ने 11 लोगों को काट लिया। इसमें स्कूली विद्यार्थी और उनके अभिभावक शामिल हैं। लोगों ने बताया कि यह कुत्ता बुधवार रात से ही काटने को दौड़ रहा था। घायलों का स्थानीय नागरिक अस्पताल में उपचार किया गया और एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाए। मामले की जानकारी मिलते ही नगर परिषद कांगड़ा की ओर से गठित टीम ने कुत्ते को काबू किया। एसएमओ डॉ. अल्पना कायस्था ने बताया कि अस्पताल में कुत्तों के काटने के 11 के मामले सामने आए हैं। इसमें 9 पुरुष, एक महिला और एक 14 साल का बच्चा शामिल है, उन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। साथ ही समय-समय पर अपना चेकअप अस्पताल में करवाने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें