सी एच सी खैरा की आरकेएस बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम पालमपुर। संवाद
- फोटो : संवाद
खैरा (कांगड़ा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा में रोगी कल्याण समिति की गवर्निंग बॉडी की बैठक का आयोजन सोमवार को हुआ। इसमें चिकित्सक आवासों की मरम्मत और रंगरोगन की अनुमति दी गई। साथ ही परिसर की मरम्मत करवाने पर चर्चा हुई।
बैठक का आयोजन एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती की अध्यक्षता और खंड चिकित्सा अधिकारी भवारना डाॅ. नवीन राणा की विशेष उपस्थिति में हुआ। सदस्य सचिव एवं सीएचसी खैरा के प्रभारी डाॅ. आशीष ने बैठक का एजेंडा सबके सम्मुख रखा। इस अवसर पर सदस्यों द्वारा अस्पताल से संबंधित विभिन्न समस्याओं के निवारण सहित स्टाफ की संख्या भी पूरा करने का आह्वान किया।
एसडीएम ने अस्पताल के नाम जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने को आश्वस्त किया। समिति सदस्यों ने आयुष्मान के तहत आयोजित किए जाने वाले मासिक शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करवाने की भी मांग की। इस पर अध्यक्ष ने खंड चिकित्सा अधिकारी डाॅ. नवीन राणा को आगामी शिविर में विशेषज्ञों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने लोगों को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित हो, जिसके लिए सदस्यों से भी सुझाव मांगे तथा उन पर अमल करने को भी आदेश दिए। अस्पताल में रिक्त एक चिकित्सक के पद को भी भरने के लिए पंचायत प्रधान की ओर से प्रस्ताव भेजने के आदेश दिए, ताकि 24 घंटे लोगों की सुविधाएं प्रभावित न हों।
इस अवसर पर बीएमओ भवारना डाॅ. नवीन राणा, सदस्य सचिव डाॅ. अशीष, पंचायत प्रधान विनोद कुमार, मानित सदस्य रसम पाल भंगालिया, डाॅ. निशांत, डाॅ. दीक्षा सूद, डाॅ. कर्ण शर्मा, डाॅ. पम्मी कपूर, अधीक्षक अजय सूद और सपना कटोच सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।