नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। विद्युत मंडल नगरोटा बगवां की सहायक अभियंता ईशानी ने कहा कि उपभोक्ता बिना पूर्व सूचना के विद्युत लाइनों के आसपास के पेड़ों की कटाई न करें। बिना पूर्व सूचना के कटाई-छंटाई करने के कारण कई बार बिजली के तार टूट जाते हैं, जिससे अन्य उपभोक्ताओं को बिजली की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे मामले कई बार सामने आ चुके है जिससे बोर्ड के कर्मचारियों को पूरा पूरा दिन लाइनों को दुरुस्त करने में निकल जाता है। पूर्व सूचना दिए बिना ऐसा करने पर इससे होने वाले जान माल या अन्य किसी भी नुकसान के लिए उपभोक्ता स्वयं जिम्मेदार होंगे। साथ ही ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।