फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम के बागवानों के साथ सौतेला व्यवहार : बलदेव

Sat, 24 May 2025 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। पूर्व भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर ने कहा कि आम के बागवानों के साथ सरकार सौतेला व्यवहार करके उनकी पीड़ा को समझने का प्रयास नहीं कर रही है। आम की बागवानी के लिए मशहूर जिला कांगड़ा के बागवानों की पैदावार पर पहले तो तेला रोग की गंभीर बीमारी ने हमला किया। रही सही कसर अंधड़ और ओलावृष्टि ने पूरी कर दी। इस पर न ही प्रदेश सरकार और न ही बागवानी मंत्री ने कोई चिंतन किया है। बलदेव ठाकुर का कहना हैं कि बागवानी के नाम पर बड़े बड़े विभाग बनाए गए हैं, परंतु लगता है कि वो दिखावे के लिए ही हैं। जिला कांगड़ा की फतेहपुर, इंदौरा, ज्वाली, नूरपुर और सुलयाली बेल्ट बागवानी की हब है। पविभाग की तरफ से न कोई वर्कशॉप लगाई जाती है, न ही बागवानी को लेकर कोई जानकारी उपलब्ध करवाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें