फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दीवान चंद कूहल तोड़ी, लोगों का फूटा गुस्सा, एफआईआर दर्ज

Tue, 09 Jul 2024 05:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
डरोह (कांगड़ा)। भवारना की बारी पंचायत में पालमपुर-सुजानपुर हाईवे पर चार जेसीबी मशीन लगाकर वर्षों पुरानी दीवान चंद कूहल तोड़ने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। हैरानी की बात है कि यह कूहल किसने तोड़ी, इससे जल शक्ति विभाग बेखबर है और पुलिस के लिए भी यह पहेली बनी है। लोगों को गुस्सा फूटा तो विभागीय अधिकारी हरकत में आए। साथ ही पुलिस के पास लोगों और विभाग की ओर से शिकायत पहुंची और फिर अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। हालांकि इस सड़क से जहां राहगीर गुजरते हैं वहीं जल शक्ति विभाग के अधिकारी भी रोजाना यहां से आते-जाते हैं। फिर भी विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। सोमवार को स्थानीय पंचायत बारी की प्रधान नीतू देवी, कूहल कमेटी और प्रभावित किसानों ने पुलिस थाना प्रभारी भवारना और जलशक्ति विभाग के पास अपना शिकायत पत्र दिया। इसमें स्थानीय लोगों के अनुसार कूहल के पीछे जो जमीन है, वह किसी ने खरीदी है और सरकारी कूहल को गिराकर पीछे के लिए रास्ता बनाया जा रहा है। इस एवज में उक्त ठेकेदार ने लगभग 250 मीटर सरकारी कूहल को तोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि जब कूहल तोड़ने वाले जेसीबी ऑपरेटर से पूछा तो उसने कहा कि उनके पास विभाग की एनओसी है। जबकि विभाग के अधिकारियों से बात हुई तो उन्होंने बताया कि उनकी ओर से कोई एनओसी नहीं दी गई।
विज्ञापन


विभाग करे जांच : चाैहान
ग्रामीणों और स्थानीय कूहल कमेटी ने कृषि एवं विकास बैंक के चेयरमैन संजय सिंह चौहान को भी अपनी शिकायत भेजी है। इस माैके पर संजय चौहान ने कहा कि कूहल किसने उखाड़ी इस बात की विभाग को जांच करनी चाहिए। वहीं, उन्होंने कहा कि अगर नियमों के विरुद्ध यह कूहल उखाड़ी गई है तो सरकार की ओर से विभाग के अफसरों पर भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

वर्षों पुरानी कूहल तीन पंचायतों के खेतों को देती है पानी
ग्राम पंचायत बारी प्रधान नीतू डढवाल ने बताया कि दीवान चंद कूल तीन पंचायतों बारी, डरोह और देवी के किसानों की जमीनों की वर्षों से सिंचाई कर रही है। विभाग ने इस कूहल पर करोड़ों रुपये खर्च किए हैं। बावजूद इसके 25 से 30 मीटर कूहल को उखाड़ दिया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार 25 से 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


विभाग के अधिकारी बोले- हर्जाना लगाया जाएगा
जल शक्ति के एक्सईएन सरवन ठाकुर ने कहा कि उनके ध्यान में जैसे ही मामला आया पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी गई है और कूहल उखाड़ने वालों पर उचित कार्रवाई और जांच की मांग की गई है। एसडीओ डरोह अमित सूद ने बताया कि उक्त स्थान पर जलशक्ति विभाग की जमीन कहीं तीन मीटर तो कहीं पांच मीटर है। डंगे पर बनी कूहल को तोड़ा गया है। तोड़ने वालों पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर हर्जाना लगाया जाएगा।

जब कूहल को तोड़ा जा रहा था तो उन्हें पंचायत की ओर से फोन आया, लेकिन वह कहीं बाहर थे। पुलिस भेजी थी, लेकिन तब तक चारों जेसीबी मशीन से जा चुकी थीं। पता किया जाएगा कि यह जमीन किसकी है। ऐसे में किसने कूहल तोड़ी इस पर शिकायत पत्रों के आधार पर कूहल तोड़ने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है और आगामी छानबीन जारी है।
विज्ञापन

केहर सिंह, एसएचओ, भवारना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें