फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मंडलायुक्त ने ‘लोकतंत्र उत्सव वाहन’ किया रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। मंडलायुक्त कांगड़ा ए. शाइनामोल ने स्वीप के अंतर्गत चल रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत वीरवार को अपने कार्यालय परिसर से ‘लोकतंत्र उत्सव वाहन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग के सचिव संतोष कुमार और उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा भी मौजूद रहे। मंडलायुक्त ने बताया कि आगामी 1 जून को होने वाले चुनावों के लिए निर्वाचण आयोग द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाए गए हैं, जिनमें विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसी कड़ी में लोकतंत्र उत्सव वाहन को रवाना किया गया है। इससे पूर्व मंडलायुक्त ने अधिकतम मतदान का संदेश देते हुए अपने कार्यालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल, तहसीलदार निर्वाचन संजय राठौड़, स्वीप के जिला नोडल अधिकारी सुधीर भाटिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें