जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला में संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के दौरान खेलते खिलाड़ी। -स्रोत
बैजनाथ (कांगड़ा)। जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) पपरोला में चंडीगढ़ संभाग स्तरीय तीन दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को हुआ। प्रतियोगिता में चंडीगढ़ संभाग के पांच क्लस्टरों हिमाचल क्लस्टर, पंजाब-1, पंजाब-2, जम्मू-कश्मीर-1 और जम्मू-कश्मीर-2 के कुल 58 प्रतिभागी (28 बालिकाएं व 30 बालक) भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य शैलेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत और पारंपरिक गद्दी नृत्य से हुई। खेलकूद कप्तान अंशिका ने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई। प्रतियोगिता तीन वर्गों अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 में खेली जा रही है। पहले दिन बालिकाओं के तीनों वर्गों में तीन-तीन राउंड के मुकाबले खेले गए, जबकि बालकों के तीनों वर्गों में दो-दो राउंड पूरे हुए। विद्यालय प्रशासन की ओर से प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। प्रतियोगिता आगामी दो दिनों तक जारी रहेगी।