फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: देहरा के सुनेहत में हेरोइन के साथ पकड़े तीन बोलेरो सवार

Mon, 26 May 2025 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। जिला पुलिस देहरा ने बोलेरो सवार तीन लोगों से हेरोइन (चिट्टा) बरामद करने में सफलता हासिल की है। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। एसपी मयंक चौधरी ने बताया कि पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 503 पर सुनहेत में नाका लगाया था।
विज्ञापन

इस दौरान वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी बीच एक बोलेरो को रोककर उसकी तलाशी ली तो दो ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने इस संबंध में कांगड़ा उपमंडल के गांव दौलतपुर निवासी प्रदीप कुमार, अमन कुमार और तरखानगढ़ के शुभम को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि पिछले चार माह के दौरान एनडीपीएस के तहत 18 मामले सामने आए हैं। इसके तहत 35 आरोपियों के गिरफ्तार किया है। चरस के आठ मामलों में 1720 ग्राम चरस पकड़ी गई है।
चिट्टा के सात मामलों में 57.95 ग्राम, अफीम के दो मामलों में 180 पौधे जब्त किए है। वहीं, एंटी स्मोकिंग (सीओटीपीए) के 1186 चालान किए गए हैं। इसके तहत 96 हजार 250 रुपये वसूल किए गए हैं। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 5848 मामलों से 30.46 लाख रुपये वसूले गए। नशा करके वाहन चलाने पर 94 लोगों पर मामले दर्ज हुए। जिस पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अवैध खनन के 121 चालान हुए, जिससे 6.24 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें