फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: 15 को होंगे जिला स्तरीय सब-जूनियर कबड्डी के ट्रायल

Mon, 09 Nov 2026 08:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गगल (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा कबड्डी संघ 15 नवंबर को सब-जूनियर बालक और बालिका वर्ग के लिए जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता और चयन ट्रायल आयोजित करेगा। यह ट्रायल सुबह 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ढुगियारी में शुरू होगा।
विज्ञापन

चयनित टीमें 22 से 24 नवंबर तक बिलासपुर में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। ट्रायल के लिए खिलाड़ी की आयु 16 वर्ष से कम और जन्म वर्ष 2011 होना अनिवार्य है। बालक वर्ग के लिए अधिकतम वजन 60 किलोग्राम और बालिका वर्ग के लिए 55 किलोग्राम तय किया गया है। प्रतिभागी कांगड़ा जिले का मूल निवासी होना चाहिए। चयन संबंधी किसी भी विवाद में जिला संघ का निर्णय अंतिम माना जाएगा। यह जानकारी जिला कांगड़ा कबड्डी संघ के महासचिव सुरेश खैरा ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें