फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया छोटा भंगाल का दौरा

Wed, 17 Apr 2024 02:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
छोटा भंगाल में पोलिंग बूथ का दौरा करते जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने उपमंडल के छोटा भंगाल का दौरा करके चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। एसडीएम देवी चंद ठाकुर और अन्य अधिकारी उनके साथ मौजूद रहे। छोटा भंगाल में मतदान के लिए पांच पोलिंग बूथ बड़ा ग्रां, कोठी, धर्माण, मुल्थान और लोहारडी की स्थापना की जाएगी। इन पांच पोलिंग बूथ में 4,607 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

जिलाधीश ने में पोलिंग बूथ का दौरा करने के बाद आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। एसडीएम देवी चंद ठाकुर ने बताया कि कम मतदान वाले केंद्रों में मतदान का आंकड़ा बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बड़ा भंगाल के मतदाताओं के लिए बूथ की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें