फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: हमारा विद्यालय-हमारा तीर्थ पर धर्मशाला में हुआ मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ हिमाचल प्रांत द्वारा हमारा विद्यालय-हमारा तीर्थ विषय पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के सभागार में हुई। कार्यशाला में महांसंघ के अखिल भारतीय अतिरिक्त महामंत्री मोहन पुरोहित मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांत अध्यक्ष विनोद सूद ने की।
विज्ञापन

कार्यशाला के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने विद्यालय को तीर्थ के रूप में विकसित करने पर विचार साझा किए। महासंघ के संपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने विद्यालय शिक्षा- वर्तमान परिदृश्य व भविष्य का चिंतन विषय पर व्याख्यान देते हुए समाज में समरसता, समता और पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य भारतीय संस्कृति के संवर्धन के साथ भारत के विचार को पुनर्स्थापित करना होना चाहिए।
दो दिवसीय कार्यशाला में कुल सात सत्र हुए, जिसमें राज्य कार्यकारिणी सदस्य संजीव अत्री ने विद्यालय पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री प्रस्तुत की और वरिष्ठ उपाध्यक्ष दर्शन लाल ने प्रेरक प्रसंग साझा किए। मुख्यातिथि मोहन पुरोहित ने आह्वान किया कि हमारा विद्यालय-हमारा तीर्थ अभियान को जिला, खंड और स्कूल स्तर तक ले जाया जाए, ताकि शिक्षा केंद्रों में घर और मंदिर जैसा पवित्र भाव जागृत हो सके।
विज्ञापन

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन मिश्रा, उत्तर क्षेत्रीय प्रमुख पवन कुमार, बलवीर नेगी, मीडिया सह-प्रभारी राजिंद्र जमवाल और जिला अध्यक्ष देश राज सहित कई गणमान्य शिक्षाविद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें