योल कैंट स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के गुर सीखते हुए एनडीआरएफ
योल (कांगड़ा)। आर्मी पब्लिक स्कूल योल में सत्र 2025-26 के तहत वीरवार को 14वीं एनडीआरएफ नूरपुर कांगड़ा की टीम की ओर से विद्यालय सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निरीक्षक अमर उज्जैन के नेतृत्व में 10 सदस्यीय दल ने विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रदर्शन के माध्यम से विभिन्न परिस्थितियों में बचाव के उपाय समझाए। कार्यक्रम में आपातकालीन स्थितियों में प्राथमिक उपचार, सीपीआर देने की विधि, गले में भोजन फंसने पर राहत पहुंचाने के तरीके, स्ट्रेचर निर्माण, आग लगने की स्थिति में ऊंची इमारतों से सुरक्षित निकलने के उपायों जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में उपप्रधानाचार्य बलजीत सिंह ने एनडीआरएफ की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों को आपदा के समय सजग और सक्षम बनाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से सीखी गई सुरक्षा विधियों को जीवन में अपनाने की अपील की। संवाद