फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: परागपुर हाथ खाली, सीएम के मंच से एक भी घोषणा न होने से निराशा

Mon, 31 Aug 2026 05:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
परागपुर (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के डाडासीबा दौरे के दौरान मंच से क्षेत्र के लिए कोई भी नई घोषणा न होने से पूर्व विधानसभा क्षेत्र परागपुर के लोगों में भारी निराशा है। जसवां परागपुर विस क्षेत्र का करीब 70 फीसदी हिस्सा समेटे इस इलाके के बाशिंदों को कई अहम प्रोजेक्ट्स पर ठोस एलान की उम्मीद थी, लेकिन मुख्यमंत्री के संबोधन में इसका कोई जिक्र नहीं हुआ।
विज्ञापन

दो वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा परागपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को नया भवन देने की घोषणा की गई थी, लेकिन इसकी अद्यतन स्थिति से स्वास्थ्य विभाग तक बेखबर है। इससे राजेश शर्मा, सुरिंद्र कुमार और पवन कुमार की उम्मीदें धरी रह गईं, जो इस दौरे पर किसी बड़े फैसले की आस लगाए बैठे थे।
वहीं, पिछले 29 वर्षों से हेरिटेज धरोहर का दर्जा प्राप्त परागपुर और गरली के लोग विशेष पर्यटन पैकेज की राह देख रहे थे, लेकिन कोई एलान न होने से वे आहत हैं। स्थानीय निवासी अजय, संजीव और दिनेश का कहना है कि जब पर्यटन विकास सिर्फ कागजों तक ही सीमित है, तो इसे धरातल से भी हटा देना चाहिए।
विज्ञापन

इसके अलावा छड़ोल में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय गोल्फ मैदान या केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कॉलेज को लेकर भी मुख्यमंत्री ने कोई रुख स्पष्ट नहीं किया। पिछले 24 वर्षों से लंबित परागपुर विशेष क्षेत्र विकास योजना पर मुख्यमंत्री की चुप्पी से भी स्थानीय जनता में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें