फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: निदेशक राघव शर्मा ने नगरी में प्लास्टिक मैनेजमेंट यूनिट का किया निरीक्षण

Sun, 10 May 2026 05:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरी (कांगड़ा)। पंचायती राज विभाग के निदेशक राघव शर्मा ने नगरी कलूंड पंचायत में प्लास्टिक मैनेजमेंट यूनिट का निरीक्षण किया। पूर्व पंचायत प्रधान नरेंद्र भट्ट ने बताया कि इस समय पंचायत को पूरे ब्लॉक की 36 पंचायतों का केंद्र बनाया गया है। यह यूनिट अब एक कमाऊ पूत के रूप में उभर कर आ रही है। शुरू में इसे चलाने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ा लेकिन अब इस यूनिट के काम करने से केवल नगरी कलूंड पंचायत ही नहीं अपितु ब्लॉक की सभी पंचायतें प्लास्टिक कूड़ा मुक्त होने जा रही हैं। इस समय यूनिट के खाते में लगभग 10 लाख रुपये की धनराशि जमा हो चुकी है। इस मौके पर स्वच्छ भारत मिशन के प्रदेश समन्वयक संजीव राणा, बीडीओ पालमपुर राजेश्वर भाटिया, पंचायत निरीक्षक ध्रुव भूरिया, कनिष्ठ अभियंता गुलशन कुमार और पवन कुमार, पंचायत सचिव कानू राम, प्रवीण कुमार व ब्लॉक पालमपुर के समस्त कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें