फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: लोगों को दिए डिजिटल बैंकिंग के सुरक्षा टिप्स

Sun, 22 Feb 2026 05:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
सिविल लाइन धर्मशाला में वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल जागरूकता शिविर में मौजूद लोग। -स्रोत : जागर
विज्ञापन
धर्मशाला। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की कोतवाली बाजार और धर्मशाला शाखाओं द्वारा ग्राम पंचायत मोहली तथा सिविल लाइन में वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल जागरूकता शिविर आयोजित किए। नाबार्ड द्वारा प्रायोजित इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को आधुनिक बैंकिंग सेवाओं और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना था। मोहली में शाखा प्रबंधक योगेश गुप्ता और गीता राम चौहान ने 60 से अधिक प्रतिभागियों को वित्तीय लेनदेन में अनुशासन और सतर्कता बरतने की जानकारी दी। वहीं, सिविल लाइन में शाखा प्रबंधक नीलम शर्मा व उनकी टीम ने स्वयं सहायता समूह, जन-धन योजना, सुरक्षा बीमा और फसल बीमा योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। बैंक अधिकारियों ने ग्रामीणों को डिजिटल बैंकिंग के लाभ समझाते हुए ऑनलाइन ठगी से बचने और सुरक्षित एटीएम लेनदेन के उपाय भी सिखाए। मोहली में इस मौके पर कांगड़ा बैंक के पूर्व वरिष्ठ शाखा प्रबंधक कुलदीप सिंह, पूर्व पंचायत प्रधान अमर सिंह, लाल चंद धीमान आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें