फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धौलाधार स्ट्रीट मार्केट इसी माह होगी तैयार

Sun, 07 Jun 2026 08:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला के पास बन रहा धौलाधार फूड मार्केट। संवाद
विज्ञापन
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला के समीप निर्माणाधीन धौलाधार स्ट्रीट मार्केट का कार्य अपने अंतिम चरण में है और इसे इसी माह के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है। वर्तमान में इस परियोजना के तहत शौचालयों और मुख्य भवन से जुड़ा अंतिम कार्य तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 4.98 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस अत्याधुनिक स्ट्रीट मार्केट को विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। इसमें धरातल (ग्राउंड फ्लोर) पर वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा होगी। वहीं, ऊपरी दो मंजिलों पर व्यापारिक गतिविधियों के लिए करीब 40 दुकानों का निर्माण किया गया है।
भवन का ढांचागत कार्य पूरा होने के बाद इस व्यावसायिक उपक्रम को एक ठेकेदार को सौंपा जाएगा। ठेकेदार इस परिसर में जरूरत के हिसाब से इंटीरियर और डिजाइन का काम पूरा कर इसे व्यवसाय करने वाले दुकानदारों को सौंपेगा। इसके बाद मार्केट का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। इस व्यावसायिक उपक्रम के पूरी तरह चालू होने के बाद यहां स्थानीय रोजगार में भारी वृद्धि होगी।
विज्ञापन

इसके अलावा, धर्मशाला आने वाले पर्यटकों और विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के दौरान यहां पहुंचने वाले खेल प्रेमियों को एक ही जगह पर बेहतरीन स्थानीय व्यंजनों का स्वाद चखने का मौका मिलेगा। स्मार्ट सिटी धर्मशाला लिमिटेड के सहायक अभियंता केवल शर्मा ने कहा कि धौलाधार स्ट्रीट मार्केट का काम अब अंतिम चरण में है और इसे इसी माह के अंत तक पूरी तरह से मुकम्मल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें