फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कबड्डी में धर्मशाला, वॉलीबाल में तियारा की टीम बनी विजेता

Wed, 28 Jan 2026 07:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
राजल में विजेता-उपविजेता टीमों के साथ विधायक पवन काजल और अन्य। -स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
कांगड़ा। ग्राम पंचायत राजल में यंग क्लब राजल की ओर से आयोजित कबड्डी, वॉलीबाल और बैडमिंटन टूर्नामेंट का मंगलवार को समापन हो गया। इस अवसर पर विधायक पवन काजल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी और वॉलीबाल में कुल 16-16 टीमों ने भाग लेकर अपना कौशल दिखाया। कबड्डी में धर्मशाला की टीम विजेता रही, जिसे 4100 रुपये इनाम दिया गया, जबकि उपविजेता मंदल की टीम को 3100 रुपये देकर सम्मानित किया गया। वॉलीबाल में तियारा की टीम ने फाइनल जीतकर 3100 रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया, वहीं बोहड़क्वालु की टीम 2100 रुपये के साथ उपविजेता रही।
बैडमिंटन एकल में विजेता शिव को 1500 रुपये और उपविजेता शिवांश को 1000 रुपये देकर सम्मानित किया गया। युगल में रजत और शिवांश की जोड़ी विजेता, जबकि शिव और ध्रुव की जोड़ी उपविजेता रही। विजेता को 2500 और 1500 रुपये देकर सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक पवन काजल ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के दौरान राजल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पीएचसी शुरू करवाई गई थी, जिसे वर्तमान कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में इस स्वास्थ्य केंद्र को पुनः शुरू करवाया जाएगा। इस अवसर पर क्लब के प्रधान अनिल, महासचिव प्रवीण, ग्राम पंचायत प्रधान सकीन, उपप्रधान सुनील, कुलदीप सिंह, एक्स सूबेदार आरएस पटियाल, राजिंद्र, अवतार, विजय ठाकुर और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें