फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: केंद्रीय विश्वविद्यालय कैंपस शिफ्ट करने के मामले पर विश्व चक्षु ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

Thu, 25 Sep 2025 12:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

भाजपा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने सुक्खू सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि धर्मशाला लगातार अनदेखी का शिकार हो रहा है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मशाला-शाहपुर कैंपस को देहरा शिफ्ट करने की तैयारी को लेकर भाजपा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने सुक्खू सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि धर्मशाला लगातार अनदेखी का शिकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के नाम धर्मशाला में पहले ही करीब 28 हैक्टेयर भूमि हस्तांतरित हो चुकी है, लेकिन प्रदेश सरकार जानबूझकर इस परियोजना को अटकाने का खेल खेल रही है। चक्षु ने आरोप लगाया कि धर्मशाला व शाहपुर में चल रहे कैंपस को देहरा शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है, जबकि धर्मशाला के जदरांगल में भूमि से जुड़ी औपचारिकताओं के लिए आवश्यक 30 करोड़ रुपये की राशि अब तक कांग्रेस सरकार ने जमा नहीं करवाई।

विज्ञापन


 विश्व चक्षु ने कहा कि यह मसला विद्यार्थियों और उनके भविष्य से जुड़ा है। सरकार को राजनीति छोड़कर बिना देरी किए 30 करोड़ रुपये तुरंत जमा करवाने चाहिए। उन्होंने कहा कि धर्मशाला के विधायक व वरिष्ठ नेता सुधीर शर्मा धर्मशाला की उन्नति के कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं लेकिन प्रदेश सरकार धर्मशाला की लगातार अनदेखी कर रही है। सुधीर शर्मा धर्मशाला हो हेवन सिटी बनाना चाहते हैं लेकिन सुक्खू सरकार धर्मशाला को गटर में पहुंचाना चहती है। चक्षु ने चेतावनी दी कि अगर प्रदेश सरकार धर्मशाला के साथ भेदभाव बंद नहीं करती और केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थायी कैंपस को लेकर ठोस कदम नहीं उठाती, तो जनता कांग्रेस सरकार को माफ नहीं करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें